# Krishi Udhar — कृषि बिलिंग सॉफ्टवेयर | मुफ्त बीटा

Canonical HTML: https://krishiudhar.com/

Public information reviewed: 2026-10-25

खाद, बीज और कृषि दवा की दुकान के लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर। बिल, ग्राहक की उधारी, वसूली और स्टॉक एक जगह संभालें। अभी बीटा मुफ्त है।

हर बिक्री का बिल। हर उधारी का हिसाब।

Krishi Udhar (कृषि उधार) खाद, बीज और कृषि दवा की दुकान का हिसाब रखने का सॉफ्टवेयर है। बिल बनाएं, मिला पैसा लिखें और किससे कितना लेना है देखें।

## नए बिल का बाकी और पुराना हिसाब अलग देखें

रमेश का पहले से ₹3,000 बाकी है। आज ₹3,200 का सामान लिया और ₹1,000 दिए।

₹2,200 आज के बिल का बाकी है। ₹5,200 में पुराना बाकी भी शामिल है।
## तीन छोटे कदम में शुरू करें

### दुकान जोड़ें

दुकान, मालिक और पता भरें।

### ग्राहक और सामान जोड़ें

पुराना ग्राहक चुनें; हर बार नया नाम न बनाएं।

### पहला बिल बनाएं

मिला पैसा भरें। बिल और बचा बाकी मिलाएं।

## कृषि दुकान का बिलिंग सॉफ्टवेयर — अभी मुफ्त बीटा

खाद, बीज और कृषि दवा बेचने वाले छोटे दुकानदारों के लिए Krishi Udhar में बिल, ग्राहक की उधारी और स्टॉक एक जगह संभालें।

ग्राहक एक बार जोड़ें, सामान और मिला पैसा भरकर बिल बनाएं और प्रिंट करें। उसी ग्राहक का पुराना बाकी, बाद में मिला भुगतान और लौटाया सामान भी हिसाब में रखें।

अभी बीटा के दौरान इस्तेमाल मुफ्त है। आगे की कीमत और शर्तें अभी घोषित नहीं हैं; यह हमेशा मुफ्त रहने का वादा नहीं है।

पहले नमूना दुकान में तरीका देखें। फिर अपनी दुकान जोड़ें और एक ग्राहक के पहले बिल से शुरुआत करें। दुकान का app फिलहाल हिन्दी में है।
## शुरू करने से पहले

### क्या अभी पैसा देना पड़ेगा?

शुरुआती संस्करण (बीटा) अभी मुफ्त है। आगे की कीमत और शर्तें तय होने पर दी गई जानकारी जाँचें; इसे हमेशा मुफ्त होने का वादा न समझें।

### सारा पुराना हिसाब एक साथ भरना है?

नहीं। एक ग्राहक और एक बिल से शुरू करें। पुरानी कॉपी का बाकी उसी ग्राहक में जोड़ें, उसे नई बिक्री न बनाएं।

### सामान वापस आए तो?

सही माल स्टॉक में वापस जुड़ता है। वापसी पहले बाकी घटाती है; बचा पैसा ग्राहक का जमा है। नकद वापस देना अलग से दर्ज करें।

## ग्राहक को उधारी की याद दिलानी है?

सही बाकी और ग्राहक की अनुमति जाँचें। Krishi Udhar message तैयार करता है; WhatsApp में Send आप खुद दबाते हैं। पैसा मिलने पर भुगतान अलग से दर्ज करें।

[WhatsApp पर उधारी की याद दिलाने का तरीका](https://krishiudhar.com/whatsapp-payment-reminder/)

यह वेबसाइट तीन भाषाओं में है। दुकान का app फिलहाल हिन्दी में है।

Operator: [Anythingssolution (ATS)](https://anythingssolution.com/)

Support: [krishiudhar@gmail.com](mailto:krishiudhar@gmail.com)

## दुकान के काम

- [बिल बनाना](https://krishiudhar.com/krishi-kendra-billing/)
- [उधारी और वसूली](https://krishiudhar.com/udhari-khata/)
- [माल और स्टॉक](https://krishiudhar.com/stock-management/)
- [माल वापस लेना](https://krishiudhar.com/maal-return/)
- [WhatsApp पर याद दिलाएं](https://krishiudhar.com/whatsapp-payment-reminder/)

[सहायता और जानकारी](https://krishiudhar.com/help-and-data/)

[वीडियो से सीखें](https://krishiudhar.com/videos/) — वीडियो हिन्दी में हैं
