# Maal Return — वापस माल, स्टॉक और बाकी का हिसाब | Krishi Udhar

Canonical HTML: https://krishiudhar.com/maal-return/

Public information reviewed: 2026-10-25

ग्राहक के वापस किए माल का रिकॉर्ड रखें। सही माल स्टॉक में, खराब माल अलग और रिटर्न की रकम ग्राहक के हिसाब में संभालें।

माल वापस आया? बिल और हिसाब दोनों संभालिए।

किसान कुछ सामान वापस लाए तो केवल उधारी कम करना काफी नहीं। किस बिल से क्या लौटा, माल की हालत और पैसे का हिसाब भी दर्ज होना चाहिए।

## बस इन 3 बातों का ध्यान रखें

### पुराना बिल खोलें

उसी बिक्री का बिल चुनें। लौटाया सामान और मात्रा जांचें; जितना बचा हुआ लौटाया जा सकता है, उससे अधिक रिटर्न न करें।

### माल की हालत बताएं

सही और फिर बेचने योग्य माल स्टॉक में लौटता है। खुला या खराब माल अलग रखा जाता है।

### रकम का हिसाब जांचें

रिटर्न पहले बाकी घटाता है। बची रकम ग्राहक का जमा बन सकती है। पैसा सच में लौटाएं तभी रकम और तरीके के साथ रिफंड दर्ज करें।

## ₹800 बाकी था, ₹1,000 का माल लौटा

- रिटर्न से पहले बाकी: ₹800
- दर्ज रिटर्न की रकम: ₹1,000
- अब ग्राहक से लेना: ₹0
- ग्राहक का जमा: ₹200

₹200 जमा होने का मतलब नकद वापस दे दिया नहीं है। रिफंड अलग से दर्ज होता है। इस उदाहरण में खाते का कोई दूसरा लेनदेन नहीं है।
## एक बार मिलान कर लें

- मूल बिल और लौटाई मात्रा सही हैं?
- माल बेचने योग्य है या अलग रखना है?
- पैसा लौटाया है, या केवल ग्राहक का जमा बना है?
## आपके सवाल

### सही सामान वापस आया तो स्टॉक बढ़ेगा?

हां। रिटर्न में उसे बेचने योग्य बताने पर सही मात्रा स्टॉक में वापस जुड़ती है। खराब या खुले माल को अलग रखें।

### बिल मिटाकर नया बनाना चाहिए?

नहीं। मूल बिल और उसके रिटर्न का रिकॉर्ड रखें। इससे बाद में बिक्री, वापस माल और ग्राहक का हिसाब समझ आता है।

### गलत रिटर्न या रिफंड सेव हो गया तो?

मालिक के खाते से Reports खोलें → ‘Wapas samaan aur paise ka register’। गलत रिटर्न के लिए ‘Wapas samaan ka register’ में entry खोलकर ‘Galat return? Sudharein’ चुनें। गलत refund के लिए ‘Paise wapas ka register’ में ‘Sudharein’ चुनें। पहले दिखाया असर पढ़ें, कारण लिखें और वास्तविक स्थिति की पुष्टि करें। सही में दिया पैसा केवल हिसाब मिलाने के लिए रद्द न करें; Bank/UPI से पैसा अपने-आप वापस नहीं होता।


यह वेबसाइट तीन भाषाओं में है। दुकान का app फिलहाल हिन्दी में है।

Operator: [Anythingssolution (ATS)](https://anythingssolution.com/)

Support: [krishiudhar@gmail.com](mailto:krishiudhar@gmail.com)

## दुकान के काम

- [बिल बनाना](https://krishiudhar.com/krishi-kendra-billing/)
- [उधारी और वसूली](https://krishiudhar.com/udhari-khata/)
- [माल और स्टॉक](https://krishiudhar.com/stock-management/)
- [माल वापस लेना](https://krishiudhar.com/maal-return/)
- [WhatsApp पर याद दिलाएं](https://krishiudhar.com/whatsapp-payment-reminder/)

[सहायता और जानकारी](https://krishiudhar.com/help-and-data/)

[वीडियो से सीखें](https://krishiudhar.com/videos/) — वीडियो हिन्दी में हैं
