# Udhari Khata — ग्राहक की उधारी और वसूली | Krishi Udhar

Canonical HTML: https://krishiudhar.com/udhari-khata/

Public information reviewed: 2026-10-25

कृषि दुकान का ग्राहक खाता, पुरानी उधारी और मिला भुगतान एक जगह रखें। किससे कितना लेना है, आसान भाषा में समझें।

किससे कितना लेना है? साफ देखिए।

कॉपी में लिखा पुराना बाकी और आज के बिल का बाकी—दोनों उसी ग्राहक के साथ रखें। पैसा आने पर उसी खाते में भुगतान लिखें।

## बस इन 3 बातों का ध्यान रखें

### ग्राहक एक बार जोड़ें

नाम और पहचान की जानकारी भरें। पहले से ग्राहक है तो नया नाम बनाने के बजाय उसका खाता खोलें।

### कॉपी का पुराना बाकी जोड़ें

दुकान के पुराने रजिस्टर से जांचकर रकम दर्ज करें। यह पुराना हिसाब है, आज की नई बिक्री नहीं।

### पैसा मिले तो भुगतान दर्ज करें

ग्राहक चुनकर रकम और भुगतान का तरीका भरें। खाते में बचा बाकी देखकर ग्राहक से मिलान करें।

## पुराना बाकी + नया बिल − मिला पैसा

- कॉपी का पुराना बाकी: ₹3,000
- नए बिल का बाकी: ₹2,200
- अब तक कुल बाकी: ₹5,200
- बाद में मिला भुगतान: ₹2,000
- अब लेना है: ₹3,200

पुरानी उधारी जोड़ना नई बिक्री नहीं है। पैसा मिलने का वादा और सच में मिला भुगतान भी अलग हैं।
## एक बार मिलान कर लें

- एक ग्राहक के दो नाम तो नहीं बन गए?
- पुराना बाकी कॉपी से मिलाया है?
- भुगतान की रकम और तरीका सही है?
## आपके सवाल

### सारी पुरानी उधारी पहले भर सकते हैं?

हां। ग्राहकों को जोड़कर उनका पुराना बाकी दर्ज करें। नया बिल बनाते समय उन्हीं ग्राहकों को चुनें।

### पैसा देने का वादा किया तो बाकी घटेगा?

नहीं। वादा याद रखने के लिए है। भुगतान दर्ज करने पर ही बाकी घटता है।

### ग्राहक का नाम सूची में न मिले तो?

नाम की वर्तनी और खोज जांचें। वह पहले से दर्ज न हो तभी नया ग्राहक जोड़ें, ताकि हिसाब दो खातों में न बंटे।

## ग्राहक को उधारी की याद दिलानी है?

सही बाकी और ग्राहक की अनुमति जाँचें। Krishi Udhar message तैयार करता है; WhatsApp में Send आप खुद दबाते हैं। पैसा मिलने पर भुगतान अलग से दर्ज करें।

[WhatsApp पर उधारी की याद दिलाने का तरीका](https://krishiudhar.com/whatsapp-payment-reminder/)

यह वेबसाइट तीन भाषाओं में है। दुकान का app फिलहाल हिन्दी में है।

Operator: [Anythingssolution (ATS)](https://anythingssolution.com/)

Support: [krishiudhar@gmail.com](mailto:krishiudhar@gmail.com)

## दुकान के काम

- [बिल बनाना](https://krishiudhar.com/krishi-kendra-billing/)
- [उधारी और वसूली](https://krishiudhar.com/udhari-khata/)
- [माल और स्टॉक](https://krishiudhar.com/stock-management/)
- [माल वापस लेना](https://krishiudhar.com/maal-return/)
- [WhatsApp पर याद दिलाएं](https://krishiudhar.com/whatsapp-payment-reminder/)

[सहायता और जानकारी](https://krishiudhar.com/help-and-data/)

[वीडियो से सीखें](https://krishiudhar.com/videos/) — वीडियो हिन्दी में हैं
