Krishi Udharहोम
दुकान के काममेनू
हिन्दी
शुरू करें

ग्राहक की उधारी और वसूली

किससे कितना लेना है? साफ देखिए।

कॉपी में लिखा पुराना बाकी और आज के बिल का बाकी—दोनों उसी ग्राहक के साथ रखें। पैसा आने पर उसी खाते में भुगतान लिखें।

यह वेबसाइट तीन भाषाओं में है। दुकान का app फिलहाल हिन्दी में है।

अभी बीटा मुफ्त है · खाद, बीज और कृषि दवा की दुकानों के लिए

दुकान के रोज के काम जैसा

बस इन 3 बातों का ध्यान रखें

  1. ग्राहक एक बार जोड़ें

    नाम और पहचान की जानकारी भरें। पहले से ग्राहक है तो नया नाम बनाने के बजाय उसका खाता खोलें।

  2. कॉपी का पुराना बाकी जोड़ें

    दुकान के पुराने रजिस्टर से जांचकर रकम दर्ज करें। यह पुराना हिसाब है, आज की नई बिक्री नहीं।

  3. पैसा मिले तो भुगतान दर्ज करें

    ग्राहक चुनकर रकम और भुगतान का तरीका भरें। खाते में बचा बाकी देखकर ग्राहक से मिलान करें।

ग्राहक को उधारी की याद दिलानी है?

सही बाकी और ग्राहक की अनुमति जाँचें। Krishi Udhar message तैयार करता है; WhatsApp में Send आप खुद दबाते हैं। पैसा मिलने पर भुगतान अलग से दर्ज करें।

WhatsApp पर उधारी की याद दिलाने का तरीका →

सेव करने से पहले

एक बार मिलान कर लें

गलत नाम या रकम बाद में उलझन बढ़ाती है। अपने ग्राहक और दुकान के रिकॉर्ड से जांच लें।

आपके सवाल

अगर ऐसा हो तो क्या करें?

सारी पुरानी उधारी पहले भर सकते हैं?

हां। ग्राहकों को जोड़कर उनका पुराना बाकी दर्ज करें। नया बिल बनाते समय उन्हीं ग्राहकों को चुनें।

पैसा देने का वादा किया तो बाकी घटेगा?

नहीं। वादा याद रखने के लिए है। भुगतान दर्ज करने पर ही बाकी घटता है।

दुकान के दूसरे काम भी समझें

कॉपी का हिसाब, अब एक जगह।

पहले अपनी दुकान जोड़ें। फिर ग्राहक और माल जोड़कर पहला बिल बनाएं। छोटे कदम से शुरुआत करें।

मुफ्त शुरुआत करें